BSEB Result News: बिहार बोर्ड छात्र खुशखबरी आई, Bihar board 12th का रिजल्ट कब, जानिए अपडेट

BSEB Result 2023: बिहार बोर्ड 2023 का रिजल्ट 18 मार्च तक जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी ने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने के लिए अभी तक कोई तारीख घोषित नहीं की है, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। बिहार बोर्ड, बीएसईबी 12वीं और 10वीं के नतीजे biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं।

आपको बता दें कि इस परीक्षा में 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षाएं 1 से 11 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। पिछले कुछ सालों पर नजर डालें तो परीक्षा के 40 दिनों के भीतर ही नतीजे जारी कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें – घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ और महंगा, जानें क्या है नया रेट?

BSEB Result 2023 News

आपको बता दें कि हालांकि बिहार बोर्ड की ओर से तारीख को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। 5 मार्च को इंटर का मूल्यांकन खत्म हो चुका है। अभी बिहार बोर्ड की 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है, मूल्यांकन 12 मार्च तक चलेगा, उसके बाद 20 मार्च के बाद बिहार बोर्ड इंटर या मैट्रिक का रिजल्ट कभी जारी करेगा।

BSEB Result | Bihar board 12th

सभी मूल्यांकन केंद्रों पर पुलिस कार्यरत हैं। बिहार बोर्ड द्वारा विषयवार मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इससे मूल्यांकन में सुविधा होगी। पटना जिले में सबसे अधिक 12 मूल्यांकन केंद्र हैं। मूल्यांकन दो पालियों में हो रहा है।

पहला शिफ्ट सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक की जाएगी। मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिका से अंकों की प्रविष्टि उसी दिन की जाएगी। अंक बोर्ड को ऑनलाइन भेजे जाएंगे। उसी दिन कंप्यूटर पर अंकों की प्रविष्टि के साथ। ताकि परिणाम भी साथ-साथ तैयार किया जा सके।

Leave a Comment