केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse ) ने सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर दिसंबर 2022 में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2022) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और परिणाम देखें।
उम्मीदवार जो सीटीईटी 2022 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉग इन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें – घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ और महंगा, जानें क्या है नया रेट?
CTET 2022 परीक्षा में लगभग 9.5 लाख छात्रों ने क्वालीफाई किया है और सीटीईटी पेपर 1 में 5,79,844 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। सीबीएसई ने कहा कि सीटीईटी पेपर 2 में 3,76,025 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है।
CTET 2022 का रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर CTET 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद लॉगइन करने के लिए अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें।
फिर आपको स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
इसे डाउनलोड कर प्रिंट ले लें।