New Scheme For LPG Gas: जिन लोगों के पास इंडेन गैस कनेक्शन है, उनके लिए बड़ी खुशखबरी

LPG New news: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के पास इंडेन गैस सिलेंडर कनेक्शन रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। इंडेन कॉम्बो डबल बोतल कनेक्शन (Indane Combo Double Bottle Connection) एक सुविधा प्रदान करता है। एक सामान्य घरेलू गैस सिलेंडर का वजन 14.2 किलोग्राम होता है। अगर आप इस सिलेंडर के खाली होने के बाद बुकिंग कराते हैं तो आपको नया सिलेंडर मिल जाएगा। लेकिन पुराना सिलेंडर खाली होने के बाद पूरा सिलेंडर मिलने में थोड़ा समय लगता है। इस समय उन्हें घर में खाना बनाना मुश्किल हो रहा है। इन्हीं दिक्कतों को समझते हुए आईओसीएल ने घरेलू गैस सिलिंडर यूजर्स के लिए 5 किलो छोटू सिलिंडर मिलना आसान कर दिया है।

इंडेन कॉम्बो डबल बोतल कनेक्शन के तहत, इंडेन के ग्राहक स्टैंड बाय के रूप में 5 किलो छोटू सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। सामान्य तौर पर इस सिलेंडर को लेने के लिए आईडी प्रूफ जमा करना होता है। लेकिन इंडेन गैस के ग्राहक अपने मौजूदा कनेक्शन पर छोटा सिलेंडर ले सकते हैं। यानी 14.2 किलो का सिलेंडर और साथ ही 5 किलो का सिलेंडर लिया जा सकता है।

बैकअप सिलेंडर,5kg gas cylinder

बड़ा सिलिंडर खाली होने के बाद, सिलिंडर भरने से पहले छोटे सिलिंडर से खाना बनाया जा सकता है। घर में बैकअप सिलेंडर के रूप में 5 किलो का छोटू सिलेंडर उपलब्ध है। अगर फुल सिलेंडर आने में भी देरी हो जाए तो भी कोई दिक्कत नहीं है। आईओसीएल ने यह सुविधा इस विचार के साथ प्रदान की है कि यदि विभिन्न कारणों से एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी में देरी होती है, तो उस समय ग्राहकों को किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

  IGNOU Admission: इग्नू में सत्र 2023 के लिए दाखिले शुरू, यह है एडमिशन की अंतिम तारीख

इंडेन गैस के ग्राहकों को अगर 5 किलो छोटू सिलेंडर चाहिए तो उन्हें डबल कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने के तरीके के बारे में निर्देशों के लिए एक इंडेन वितरक से संपर्क करें। 5 किलो के छोटू lpg सिलेंडर को फ्री ट्रेड सिलेंडर कहा जाता है। यह सिलेंडर ज्यादातर अविवाहितों और प्रवासी श्रमिकों के लिए उपयोगी है।


छोटू सिलेंडर कोई भी ले सकता है। पता प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। कहीं भी रिफिल किया जा सकता है। छोटू सिलेंडर उन लोगों के लिए भी उपयोगी है जो घर में कम गैस का इस्तेमाल करते हैं। बस आईडी प्रूफ जमा करें और यह सिलेंडर प्राप्त करें। ज्यादा पेपर वर्क भी नहीं है। छोटू lpg सिलेंडर इंडियन ऑयल रिटेल आउटलेट्स, इंडियन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स और किराना दुकानों पर उपलब्ध है।

Follow us on Google News

बिहार में 14 किलो गैस का दाम कितना है?

1151 रुपए है।

आज का भारत गैस का रेट क्या है?

दिल्ली में 14.2 किलो का गैस सिलेंडर 1053 रुपए

आज का गैस सिलेंडर का दाम कितना है?

दिल्ली में 14.2 किलो का गैस सिलेंडर 1053 रुपए

आज गैस का रेट क्या है

14.2 किलो का गैस सिलेंडर 1053

Leave a Comment